फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl reached lover s house at night in Didoli Amroha family members locked house and ran away

UP: रात में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, लड़की देख परिजन रह गए दंग, फिर हुआ कुछ ऐसा कि घरवाले ताला लगाकर भागे

Wed, 17 Jan 2024 04:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 Jan 2024 04:34 PM IST
सार

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को कोतवाली ले आई। इसके बाद युवती के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Girl reached lover s house at night in Didoli Amroha family members locked house and ran away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां  प्रेमी के घर पहुंची युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। अचानक युवती को घर में बैठा देख प्रेमी के परिजन अचंभित रह गए। काफी समझाने के बाद भी किशोरी शादी करने की जिद पर अड़ी रही। प्रेम-प्रसंग का ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन

यह मामला डिडौली गांव का है। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी का प्रेम-प्रसंग डिडौली गांव के ही युवक से चल रहा था। दोनों एक साथ कोचिंग करते थे। प्रेम प्रसंग के चार साल बीतने के बाद प्रेमी शादी करने को तैयार नहीं है। अचानक युवक शादी करने से मुकर गया। जिससे नाराज युवती मंगलवार की रात प्रेमी के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका बोली जब शादी नहीं करनी थी तो मेरी जिंदगी बर्बाद क्यों की। युवती का हंगामा देखते ही प्रेमी और उसके परिजन घर में ताला लगाकर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को कोतवाली ले आई। इसके बाद युवती के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में युवती की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed