फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl raped, pressured to convert

Moradabad News: युवती के साथ दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:41 AM IST
विज्ञापन
Girl raped, pressured to convert
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म करने और धर्म परिर्वतन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके परिवार के आठ लोगों पर केस दर्ज कर किया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार साल पहले उसकी जान पहचान कटघर थाना क्षेत्र के इमलाख गांव निवासी आसिफ से हुई थी। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने के लिए कहा था। पीड़िता का कहना है कि आसिफ के दूसरे समुदाय के होने के कारण उसने शादी करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे हरिद्वार ले गया और वहां उसने हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी करने के लिए आरोपी पर दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता का कहना है कि अब वह फिर से गर्भवती है और आरोपी शादी नहीं कर रहा है। पीड़िता ने 20 दिसंबर को आरोपी को गर्भवती होने की जानकारी दी तो उसने उसके साथ अभद्रता की और गाली गलौज की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आसिफ की मां रूखसाना, चाचा कासिम, भाई इमरान, कासिम की पत्नी सन्नो, बहनोई मोहम्मद उमर, और नासिर ने भी उसका उत्पीड़न किया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उस पर दबाव बनाया है कि वह धर्म परिवर्तन करे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed