फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और कार में दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवती ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। एसउसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का मोहल्ले में ही रहने वाले युवक से प्रेम संबंध है। युवती ने बताया कि आरोपी ने शादी करने का झांस देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शादी करने को लेकर एक साल से टाल मटोल कर रहा था। युवती ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की धमकी भी दी थी। युवती ने बताया कि 29 जून को आरोपी उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ कार में ले गया। आरोप है कि आरोपी ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी फिर से शादी करने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत आरोपी के घर वालों से की तो उन्होंने भी युवती के साथ ही मारपीट की और अपने घर से निकाल दिया। एसएसपी पवन कुमार ने कटघर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed