फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl raped in hotel, condition worsened due to abortion

Moradabad News: होटल में युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कराने से बिगड़ी हालत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Girl raped in hotel, condition worsened due to abortion
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के होटल में एक युवक ने युवती को कोल्ड डि्रंक पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसकी वीडियो भी बना ली, जिसके जरिए आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर उसे एक महिला डॉक्टर के पास ले गया और गर्भपात करा दिया। हालत बिगड़ने से पीड़िता शहर के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कटघर थाने में दिए तहरीर में बताया कि उसकी बेटी प्रभात मार्केट क्षेत्र में कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर कोर्स कर रही है। यहां इंद्रा कॉलोनी निवासी तुषार उर्फ कार्तिक ठाकुर भी कंप्यूटर कोर्स कर रहा है। आरोपी ने महिला की बेटी से दोस्ती कर ली। एक दिन आरोपी पीड़िता की बेटी को खाना खिलाने होटल में ले गया, यहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना ली। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। 16 सितंबर को तुषार अपनी मां, दोस्त ललित कुमार और एक अन्य के साथ पीड़िता को कटघर क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर के पास ले गया। यहां पीड़िता का गर्भपात करा दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी अपने दोस्तों की मदद से पीड़िता को उसके घर छोड़ गया। पीड़िता की हालत देखकर उसकी मां के होश उड़ गए। पीड़िता को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। पीड़िता की मां का कहना है कि युवती को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed