फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl is adamant on marrying her lover in moradabad

ड्राइवर के प्यार में छात्रा ने खोला मोर्चा: 23 फरवरी को है शादी, लड़की ने थाने में मचाया बवाल; पुलिस भी हारी

Sat, 31 Jan 2026 07:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 Jan 2026 07:28 PM IST
सार

युवती ने साफ कर दिया कि वह भविष्य में किसी भी तरह का संबंध अपने मायके पक्ष के लोगों से नहीं रखेगी। कोतवाली के एसएसआई बृजेंद्र सिंह का कहना था कि बालिग है और अपनी मर्जी से स्वतंत्र रूप से कहीं भी रह सकती है।

विज्ञापन
girl is adamant on marrying her lover in moradabad
प्रेमी से शादी की जिद पर प्रेमिका का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। उसकी 23 फरवरी को बरात आनी है। इसके बाद युवती को लेकर परिजन कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति से युवती को उसके प्रेमी और उसके परिजनों के साथ भेज दिया। 

विज्ञापन

खुद बीए की छात्रा, प्रेमी है ड्राइवर
सुंदर नगर निवासी युवती का गांव के ही दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बीए की पढ़ाई करते हुए घर पर ही रहती है। उसका प्रेमी ड्राइवर है। युवती अपने तीन बहनों में सबसे छोटी है, इसलिए परिजनों ने उसकी गतिविधियों को देखते हुए उसका विवाह पहले करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

23 फरवरी को आनी है लड़की की बरात
डिलारी क्षेत्र के अपनी जाति के एक युवक से उसकी शादी तय कर दी। गोद भराई की रस्म भी हो गई। 23 फरवरी को बरात आना तय हुआ। युवती के परिजनों ने दहेज और अन्य सभी तैयारियां पूरी कर लीं लेकिन अचानक युवती ने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी किसी अन्य से नहीं, उसने अपनी मांग पूरी करने को लेकर हंगामा भी किया। जिस पर परिजन अपने जान पहचान के लोगों के साथ युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे। 

विज्ञापन

काफी समझाया पर प्रेमिका न समझी
उसे पुलिस के सामने पेश किया तो युवती ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी उससे ही विवाह करेगी। अपने परिजनों द्वारा तय की गई शादी नहीं करेगी। पुलिस ने भी उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर लड़ी रही। जिस पर उसके प्रेमी को उसके परिजनों को बुलाया गया। बाद में युवती को उसके प्रेमी एवं प्रेमी के परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

युवती बोली- मायके में नहीं रखूंगी किसी से संबंध
युवती ने साफ कर दिया कि वह भविष्य में किसी भी तरह का संबंध अपने मायके पक्ष के लोगों से नहीं रखेगी। कोतवाली के एसएसआई बृजेंद्र सिंह का कहना था कि बालिग है और अपनी मर्जी से स्वतंत्र रूप से कहीं भी रह सकती है। इसलिए पुलिस ने युवती को उसकी मर्जी के अनुसार उसे वहां से भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed