{"_id":"58548119d2ba2c85208f90f1a03d9329","slug":"girl-gangraped-in-moradabad-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर युवती से गैंगरेप, क्लिपिंग बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर युवती से गैंगरेप, क्लिपिंग बनाई
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलारी के गांव में एक युवती के साथ गन प्वाइंट पर गैंग रेप करके उसकी अश्लील वीडियो तैयार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन युवकों ने बहन की ससुराल में आई युवती के साथ बलात्कार करने के बाद मोबाइल से उसकी वीडियो तैयार कर ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया और मुंह खोलने पर रेप का वीडियो नेट पर अपलोड करने की धमकी दी गई। युवती ने अपनी बहन को पूरा वाकया बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
युवती के साथ गैंगरेप की यह घटना डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवती कुछ दिन पहले अपनी बहन की ससुराल में आई थी। युवती का बहनोई दिल्ली में नौकरी करता है। उसका घर गांव के बाहर बना है। रविवार को दोपहर करीब बजे युवती की बहन किसी काम से घर से बाहर गई थी।
युवती घर में अकेली थी। तभी पड़ोस गांव काजीपुरा का बब्बू पुत्र हाकम, निजामुद्दीन पुत्र अली हसन, अरमान पुत्र हजूरा घर में घुस आए और गन प्वाइंट पर युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने मोबाइल से रेप की वीडियो भी तैयार कर ली। इसके बाद उसे धमकाया कि यदि घटना के बारे मे किसी को बताया तो रेप का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे।
विज्ञापन
गैंगरेप से खौफजदा युवती ने अपनी बहन को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पीड़िता थाने गई और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बब्बू, निजामुद्दीन हसन और अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ डिलारी का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।