{"_id":"61901e2ed295a86b2636a373","slug":"girl-gang-raped-in-mundhapande-accused-made-viral-porn-video-city-news-mbd4093552114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंढापांडे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वायरल किया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंढापांडे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वायरल किया अश्लील वीडियो
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया था। जिसके जरिये आरोपियों ने पीड़ित को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती का परिवार मूंढापाडे थानाक्षेत्र के गांव में रहता है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब ढाई माह पहले वह मूंढापांडे बाजार में चूड़ी खरीदने गई थी। रास्ते में मिलक गोविंदपुर निवासी जावेद मिल गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और मूंढापांडे से मुरादाबाद की ओर ले गया। इसके बाद आरोपी ने हाईवे से बाइक नीचे जंगल की ओर मोड़ दी। जंगल में पहले से मौजूद आसिम, इर्तजा कादिर, इंतजार, रहमान और दो अन्य अज्ञात युवक थे। आरोप है कि सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आसिम ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपियों ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने किसी के सामने घटना के बारे मुंह खोला तो उसके इकलौते भाई की हत्या कर देंगे। पीड़ित का कहना है कि वह घमकी से इस कदर डर गई कि उसने घटना के बारे परिवारों को भी नहीं बताया। एक नवंबर को जावेद और आसिम ने उसे फिर से बुलाया, लेकिन युवती ने आने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी जावेद, आसिम, इर्तजा, कादिर, इंतजार, रहमान और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।