{"_id":"5862d81f4f1c1b8840eed0eb","slug":"girl-fired-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवती ने खुद को लगा ली आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान युवती ने खुद को लगा ली आग, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 28 Dec 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
FIRE
डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बीमारी से परेशान होकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है, अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, डिलारी में ढ़किया निवासी 20 वर्षीय युवती आफरोज परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता जफ्फार किसान हैं। मंगलवार देर शाम को वह घर पर अकेली थी। परिजनों ने बताया कि उसने खुद पर इस दौरान मिट्टी का तेल छिड़क लिया और मकान में खुद को बंद कर आग लगा दी।
आग लगने के बाद उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, परिजन भी घर पहुंचे। बमुश्किल युवती को किसी तरह आग से बचाया गया और आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
यहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आफरोज को लंबे समय से बीमारी थी, उसका कई जगह इलाज कराया गया लेकिन आराम नहीं मिला। बीमारी से परेशान होकर ही आफरोज ने आत्मदाह किया है।