फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl fired self

बीमारी से परेशान युवती ने खुद को लगा ली आग, मौत

Wed, 28 Dec 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
girl fired self
FIRE
डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बीमारी से परेशान होकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है, अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डिलारी में ढ़किया निवासी 20 वर्षीय युवती आफरोज परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता जफ्फार किसान हैं। मंगलवार देर शाम को वह घर पर अकेली थी। परिजनों ने बताया कि उसने खुद पर इस दौरान मिट्टी का तेल छिड़क लिया और मकान में खुद को बंद कर आग लगा दी।
विज्ञापन


आग लगने के बाद उसकी चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, परिजन भी घर पहुंचे। बमुश्किल युवती को किसी तरह आग से बचाया गया और आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आफरोज को लंबे समय से बीमारी थी, उसका कई जगह इलाज कराया गया लेकिन आराम नहीं मिला। बीमारी से परेशान होकर ही आफरोज ने आत्मदाह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed