फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl filed a case of misdeed and blackmail In Bhagatpur Moradabad

पीड़िता की आपबीती: चाय में नशीली दवा पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर शादी के बाद भी की ऐसी मांग

Tue, 20 Sep 2022 09:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Sep 2022 09:21 PM IST
सार

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक और उसका साथ देने वाली एक महिला की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
girl filed a case of misdeed and blackmail In Bhagatpur Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। भगतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक और उसका साथ देने वाली एक महिला की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब चार महीने पहले उसके गांव के एक युवक ने अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ मिलकर उसे बहाने से घर बुला लिया। यहां दोनों ने उसे धोखे से चाय में नशीली दवा पिला दी। चाय पीते ही उस पर बेहोशी छाने लगी। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। इसी दौरान युवती की शादी हो गई।

विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी के कुछ महीने बाद एक अनजान नंबर से उसके भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजकर नकदी की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसके भाई को वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

युवती के भाई ने जब आरोपी को नकदी नहीं दी तो आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने आपबीती अपने अन्य परिजनों को बताई। मंगलवार की सुबह पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची और आरोपी युवक व महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। भगतपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed