फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl called moradabad and committed rape on facebook

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी बीटेक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Girl called moradabad and committed rape on facebook
मुरादाबाद। फेसबुक पर उत्तरकाशी की युवती से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी बीटेक छात्र जमाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां उसे उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी निवासी युवती ने 23 जनवरी 2020 को महिला थाने में मझोला थानाक्षेत्र के आजाद नगर निवासी जमाल पुत्र बाबू अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसमें युवती ने बताया था कि फेसबुक के जरिये जमाल ने उससे दोस्ती की। आरोपी ने युवती को बताया था कि वह बीटेक कर चुका है। उसके पिता बाबू अंसारी पीतल कारोबारी हैं। इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा देकर मुरादाबाद बुलाया। यहां आरोपी ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शादी करने से इनकार करने लगा। आरोपी ने युवती पर दबाव बनाया कि वह धर्म परिवर्तन करेगी। इसके बाद ही वह उसके साथ शादी करेगा। युवती ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो परिवार के लोगों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि आरोपी जमाल को सोमवार सुबह पुलिस लाइन मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed