फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gghindu inter college first in school band compettion

जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में जीजी हिंदू इंटर कॉलेज अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
gghindu inter college first in school band compettion
मुरादाबाद। जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इसमें जीजी हिंदू इंटर कॉलेज, एसएस इंटर कालेज, स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुलदीप बरनवाल ने घोष बैंड टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। जीजी हिंदू इंटर कॉलेज की बैंड टीम ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए और प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी बैंड टीमों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता से संबंधित गीतों तथा धुनों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। मुकाबला काफ रोमांचक रहा। सभी दर्शकों ने जोरदार तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज ने द्वितीय और एसएस इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में दिनेश चंद्र शर्मा, वीर सिंह, बंश बहादुर रहे। इस अवसर पर हेमंत अवस्थी, ऊदल सिंह, विमलेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. सुधीर कुमार, अरविंद मोहन पांडे, डॉ. सोमवीर सिंह यादव, सोमपाल सिंह, राजीव कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed