फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Getting mobile application monitoring plants

मोबाइल एप्लीकेशन से हो रही पौधों की निगरानी

Fri, 10 Jun 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 10 Jun 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
Getting mobile application monitoring plants
पौधारोपण
 वन विभाग ने मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा पौधारोपण की निगरानी शुरू कर दी है। इसकी कई स्तर पर निगरानी की जा रही है। एक भी पौधा सूखा तो अफसरों तक इसकी सूचना पहुंच जाएगी। वन संरक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि वन विभाग पौधारोपण और इसके बाद पौधों को सूखने से बचाए रखने के लिए कई स्तर पर मानीटरिंग कराने में जुट गया है। हाल ही में शुरू हुई पौधारोपण की मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पौधों की निगरानी प्रक्रिया बेहद कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन


मोबाइल फोन के माध्यम से पौधारोपण की तस्वीरें वन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं। सभी अधिकारियों के पास मोबाइल एप्लीकेशन है। अधीनस्थ अधिकारियों से लेकर ऊपर तक जब भी कोई विजिट होती है, प्रत्येक अधिकारी पौधारोपण की विजिट के बाद पौधों की फोटो लेकर वेबसाइट पर अपलोड करता है। जोकि सीधे अफसरों तक पहुंच जाती है। इस तरह से मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए पौधों की निगरानी की रिपोर्ट भेजी जा रही है। 
विज्ञापन


वन विभाग में पेपरलेस वर्क
वन संरक्षक ने बताया कि  पौधों की निगरानी के साथ ही अब कागजी रिपोर्ट भेजने का सिस्टम खत्म हो गया है। इससे वन विभाग पूरी तरह से पेपरलेस वर्क वाला विभाग हो गया है। क्योंकि जो भी डाटा अब उच्च स्तर पर भेजा जाएगा वह सीधे इंटरनेट के माध्यम से वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। इसे कोई भी देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed