{"_id":"64cc0e762ca0c16c1c0af52b","slug":"general-secretary-of-bhakiyu-made-indecent-remarks-on-pm-moradabad-news-c-282-1-rmp1001-2589-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाकियू टिकैत के महासचिव हसीब ने पीएम पर की अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद देने लगे सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाकियू टिकैत के महासचिव हसीब ने पीएम पर की अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद देने लगे सफाई
Fri, 04 Aug 2023 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:04 AM IST
सार
सोशल मीडिया में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
किसान नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाकियू टिकैत के महासचिव हसीब अहमद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभ्रद टिप्पणी करते एक वीडियो वायरल हुआ। किसानों की सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने अभ्रद टिप्पणी की। इस मामले में भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं हसीब अहमद ने भी माफी मांगी ली है।
बुधवार देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें हसीब अहमद कह रहे हैं कि हम सरकारें बनाते हैं और बिगाड़ते हैं। इसके बाद उन्होंने पीएम पर अभद्र टिप्पणी की। वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर रामपुर के भाजपा नेता शानू ने सिविल लाइन थाने में देर रात हसीब अहमद पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
शानू ने कहा कि हसीब अहमद ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। वीडियो वायरल होने के बाद हसीब अहमद ने क्षमा मांग ली है। सिविल लाइन कोतवाल शरद पंवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वीडियो की जांच कराई जा रही है।