फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gazetteer is a compilation of cultural heritage of Mandal: Divisional Commissioner

मंडल की सांस्कृतिक विरासत का संकलन है गजेटियर : मंडलायुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Gazetteer is a compilation of cultural heritage of Mandal: Divisional Commissioner
मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि गटेजियर का दूसरा खंड मंडल की सांस्कृतिक विरासत का संकलन का है। गजेटियर से नई पीढ़ी को मंडल की विरासत के बारे में तथ्यात्मक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर मंडलायुक्त सभागार में मंडल के गजेटियर पर चर्चा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि गजेटियर में जो भी तथ्य प्रकाशित किए गए हैं, वे पूरी तरह सत्यापित हैं। उन्होंने कहा कि मंडलीय गजेटियर खंड-2 कवि साहित्यकार स्व. माहेश्वर तिवारी को समर्पित है। इसमें सरकारी विभागों के विकास के आंकड़े दिए गए हैं।
विज्ञापन

गजेटियर तैयार करने में सबसे अधिक सहयोग लखनऊ की बचत अधिकारी एवं अतिथि संपादक निवेदिता ने किया। गजेटियर के कवर पर फोटो दसवीं शताब्दी की मूर्ति का है। इसके साथ ही पद्मश्री बाबूराम यादव द्वारा ब्रास की प्लेट पर की गई नक्काशी को दर्शाया गया है। इसमें कई तथ्य काफी खोज के बाद मिले हैं। कार्यक्रम के दाैरान अपर आयुक्त खाद्य अशोक कुमार सिंह ने एक कविता की धुन पर बांसुरी वादन कर तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पहले मुरादाबाद में आकर बसे थे आर्य
मंडलायुक्त ने कहा कि आर्य पहले मुरादाबाद में आकर बसे थे। इसकी जानकारी भारतीय पुरातत्व विभाग की खोदाई से मिली है। इस मामले में अभी और खोज की जरूरत है। गजेटियर में ब्रिटिश शासन के दौरान घोषित जैसे भातु, हबूड़ा सहित अन्य घूमंतू आपराधिक जातियां के बारे में जानकारी दी गई है। वाद्य यंत्रों के अलावा रामपुर की तूती बेगम का जिक्र किया गया है। बिजनौर स्थित कण्व ऋषि के आश्रम, पृथ्वीराज चौहान के आने का वर्णन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन बबिता मेहरोत्रा ने किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन सर्वेश कुमार गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र प्रताप सिंह, साहित्यकार मनोज रस्तोगी, बाल सुंदरी तिवारी, आसिफ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed