{"_id":"69f51060255fdf0a27020732","slug":"gayatri-parivar-organised-maha-yagya-in-24-houses-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111700-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गायत्री परिवार ने 24 घरों में कराया महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गायत्री परिवार ने 24 घरों में कराया महायज्ञ
Sat, 02 May 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 02 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की बिलारी शाखा की ओर से क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के 24 घरों में गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया।
बहोरनपुर नरोली, सिहारी लद्दा, नारायणपुर, अभनपुर, हंडालपुर, अढौला माफी बिलारी की शिव मंदिर कॉलोनी के चयनित 24 घरों में गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। गायत्री महायज्ञ से पहले पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने आदिशाक्ति मां गायत्री और शक्तिस्वरूपा माता भगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता आचार्य विजयपाल राघव, राम सिंह यादव, रमेश चंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य राघव और सजल राघव ने 24 घरों में विधि विधान से गायत्री यज्ञ संपन्न कराए। इस दौरान गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय महामंत्र, देश की सुरक्षा के लिए विशेष मंत्र और सूर्य मंत्र द्वारा यज्ञ में आहुति देकर वायुमंडल को शुद्ध करने और देश की सुरक्षा की कामना की गई। यज्ञ संपन्न कराने में रामसिंह यादव, नेत्रपाल सिंह, दिलावर सिंह, मित्रपाल सिंह, मनोहर सिंह, डॉ.धर्मेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद