फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gay marriage two girls marriage with Same-sex stir in family love affairs long days forgetting restrictions of society

यूपी: प्यार चढ़ा परवान तो समाज की बंदिशें भूल युवतियों ने रचा लिया समलैंगिक विवाह, परिजनों में मचा हड़कंप 

Mon, 16 Aug 2021 09:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 09:32 PM IST
सार

पुलिस ने जब युवती को तलाश किया तो वो दूसरी युवती के साथ मिली। पुलिस दोनों युवतियों को कोतवाली ले आई, जहां पर युवतियों ने समलैंगिक विवाह करने और बालिग होने की बात कही।

विज्ञापन
gay marriage two girls marriage with Same-sex stir in family love affairs long days forgetting restrictions of society
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com

विस्तार

रामपुर जिले के शाहबाद नगर की एक युवती का स्वार क्षेत्र की एक युवती से समलैंगिक विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। युवतियों के समलैंगिक विवाह की जानकारी उस वक्त हुई जब एक युवती के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। 

विज्ञापन


पुलिस ने जब युवती को तलाश किया तो वो दूसरी युवती के साथ मिली। पुलिस दोनों युवतियों को कोतवाली ले आई, जहां पर युवतियों ने समलैंगिक विवाह करने और बालिग होने की बात कही। दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


शाहबाद नगर के एक मोहल्ले की युवती का प्रेम-प्रसंग स्वार कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से चल आ रहा था। यह प्यार इतना परवान चढ़ गया कि समाज की बंदिशें भूलकर दोनों युवतियों ने समलैंगिक विवाह रचा लिया। अब से लगभग सप्ताह भर पूर्व स्वार क्षेत्र निवासी युवती शाहबाद आ गई थी। वहीं इस युवती के परिजनों ने अपने बेटी की गुमशुदगी स्वार थाने में दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई। छानबीन के दौरान युवती का पता शाहबाद में लग गया। पुलिस आनन-फानन शाहबाद पहुंच गई और युवती से पूछताछ की तो दोनों युवतियों के समलैगिंक विवाह करने की जानकारी सामने आई। जिस पर दोनों परिवारों के सदस्यों में भी हड़कंप मच गया। 


स्वार पुलिस दोनों युवतियों को अपने साथ ले गई। जिस पर युवतियों ने समलैंगिक विवाह करने की बात और साथ में रहने की बात पुलिस को दो टूक बताते हुए उन्होंने अपने आप को बालिग बताया। बालिग होने के संदर्भ में दस्तावेज भी प्रस्तुत किए, जिस पर पुलिस बैकफुट पर आ गई और दोनों युवतियों को छोड़ दिया। फिलहाल बताया जा रहा है कि दोनों साथ में रह रही हैं। हालांकि दोनों के परिवार वाले इस शादी से नाराज हैं। क्षेत्र में दोनों युवतियों का समलैंगिक विवाह करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed