फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gas pipeline burst with loud explosion, stampede ensued

Moradabad News: तेज धमाके के साथ फटी गैस पाइपलाइन, मची भगदड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Gas pipeline burst with loud explosion, stampede ensued
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा में देर शाम मुरादाबाद से कुंदरकी को आने वाली टोरेंटो कंपनी की भूमिगत गैस पाइपलाइन तेज धमाके साथ फट गई। गैस लीक होने से आसपास के हजारों लोग दहशत में आ गए। अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। हालांकि, प्रशासन ने मौकेे पर फायर ब्रिगेड के साथ ही गैस कंपनी को सूचना दे दी। उसके मरम्मत कराई गई। गनीमत रही की कोई अनहोनी नहीं हुई।
भीकनपुर कुलबाड़ा में जहां गैस लीक हुई, वहां जलभराव है। जलनिकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। इसलिए जेसीबी से खोदाई भी चल रही है। कहा जा रहा है कि खोदाई की दौरान जेसीबी से ही गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और धमाके के साथ फट गई। गैस लीक होने से हाईवे पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने कुंदरकी पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने टोरेंटो गैस कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड के साथ गैस कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस का रिसाव बंद हो सक। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस के प्रेशर से हुआ तेज धमाका
भीकनपुर कुलबाड़ा निवासी सलीम, शहादत अली, नौशे अली आदि ग्रामीणों का कहना था कि गैस का प्रेशर इतना तेज था कि जेसीबी का पंजा भी मुड़ गया था और चालक जेसीबी छोड़कर भाग गया। साथ ही आसपास लोग भी अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए ताकि कोई अनहोनी न हो सके क्योंकि गैस भी वातावरण में फैल गई थी। बाद में कुंदरकी पुलिस ने टोरेंटो कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर पाइपलाइन दुरुस्त कराई। इसके चलते कुछ देर के लिए मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ था।

- कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा में जेसीबी से खोदाई के दौरान घरेलू गैस की भूमिगत पाइपलाइन फटने की सूचना मिली थी। तुरंत ही घटना स्थल पर अधिकारियों और पुलिस को भेजा गया था। इस दौरान जरूरी सावधानियां बरतते हुए गैस की लीकेज को बंद करा दिया। कोई नुकसान नहीं हुआ है। - मणि अरोड़ा, एसडीएम बिलारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed