फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   garbage thrown in new moradabad

नया मुरादबाद योजना में वीसी आवास के पास फेंके जा रहे मृत जानवार, बदबू और गंदगी से कालोनी वासी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
garbage thrown in new moradabad
पाकबड़ा। नया मुरादाबाद कॉलोनी में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। वीसी आवास के पास मृत पशुओं के फेंके जाने से दुर्गंध फैलने के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। एमडीए की कार्यप्रणाली को लेकर कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

नया मुरादाबाद योजना में हजारों की संख्या में रहने वाले परिवार इन दिनों गंदगी के चलते फैल रही दुर्गंध से परेशान हैं। दो दिन पहले सेक्टर तीन में वीसी आवास के पास भारी मात्रा में मरे हुए जानवरों को बोरियों में भर कर फेंक दिया गया था। इसके अलावा भी अन्य सेक्टरों में मरे हुए जानवरों को फेंका जा रहा है। कॉलोनी निवासी कमल शर्मा, अतुल त्यागी, विवेक कौशिक, पराग कौशिक, महेंद्र सिंह, मदन लाल शर्मा, बाल कृष्ण वर्मा, मनोज चाहल, प्रशांत त्यागी और मोहित रस्तोगी आदि ने बताया की लगातार मरे हुए जानवरों को नया मुरादाबाद योजना के सेक्टरों में फेंका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की एमडीए से लगातार शिकायत करने के बाद भी सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी ने बताया की उनको इसकी जानकारी नहीं है। वह इसकी जांच कराकर सफाई व्यवस्था को तत्काल शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed