फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ganja smuggling through Rajdhani Express, two including a woman arrested

Moradabad News: राजधानी एक्सप्रेस से गांजा की तस्करी, महिला समेत दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ganja smuggling through Rajdhani Express, two including a woman arrested
मुरादाबाद। राजधानी एक्सप्रेस के जरिए गांजा तस्करी करने वाली मेरठ निवासी सोनम और उसके साथी निर्मल राम को सोमवार शाम मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने दबोच लिया। टीम ने दोनों के कब्जे से करीब लाख रुपये की कीमत का 63.600 किलो गांजा बरामद किया है। मंगलवार को जीआरपी ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से सोमवार की दोपहर एक महिला और पुरुष दो ट्राॅली बैग समेत चार बैग लेकर मुरादाबाद स्टेशन पर उतरे। इसके बाद वह प्लेटफार्म नंबर 6 से 7 पर पहुंच गए। दोनों काफी देर प्लेटफार्म पर ही मौजूद रहे। वह किसी दूसरी ट्रेन में बैठने की फिराक में थे लेकिन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाई। शक होने पर जीआरपी और आरपीएफ ने सीसीटीवी कैमरे से इन पर निगरानी बढ़ा दी लेकिन इनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इनके बैगों की तलाश की ली गई तो बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनम बताया है।
विज्ञापन

मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम निवासी हैं। जबकि उसका साथी निर्मल राम बिहार के कूच बिहार के गोकुल दीनहटा के बालकांदी का रहने वाला है। जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इनके पास 63.600 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी पश्चिम बंगाल से गांजा लेकर आए थे। जिसे पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करने जा रहे थे। मंगलवार दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed