फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gangster will be charged against those accused of raping a nurse

Moradabad News: नर्स से दुष्कर्म के आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Gangster will be charged against those accused of raping a nurse
मुरादाबाद। एबीएम अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर शाहनवाज, उसकी सहयोगी नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। पुलिस तीनों आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के राजपुर केसरिया निवासी डॉ. शाहनवाज ठाकुरद्वारा में किराये के भवन में अस्पताल चला रहा था। इस अस्पताल में डिलारी के एक गांव निवासी युवती 10 माह से नर्स का काम कर रही थी। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे पीड़ित नर्स के पास दूसरी नर्स मेहनाज पहुंची। उसने कहा कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर डॉ. शाहनवाज बुला रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने जाने से इन्कार किया तो मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद उसे जबरन खींच कर ले गए। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने पीड़ित नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को जातिसूचक शब्द कहे और उसे तीन लाख रुपये का लालच देकर चुप रहने के लिए कहा था। पीड़िता ने सुबह घर पहुंचकर परिवार को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी डॉ. शाहनवाज, भगतपुर के गांव मानपुर सतराम निवासी मेहनाज और ठाकुरद्वारा के गोवतवाला निवासी जुनैद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस तीनों आरोपियों को जेल भेज चुकी है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस अब गैंगस्टर की कार्रवाई करने में जुट गई है। तीनों की कहां-कहां संपत्ति है, इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपी डॉक्टर और उसके सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों की अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed