{"_id":"65f8a428758f0316b60d0577","slug":"gangster-who-poisoned-13-trains-caught-in-encounter-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-366148-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुठभेड़ में पकड़ा 13 ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाला गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुठभेड़ में पकड़ा 13 ट्रेनों में जहरखुरानी करने वाला गैंगस्टर
विज्ञापन
मुरादाबाद।
एक माह पहले ही जमानत पर जेल से छूट गैंगस्टर महेश साहू ने 15 दिन में तीन जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम दे दिया। सोमवार रात नौ बजे वह फिर घटना को अंजाम देने के लिए कटघर यार्ड में ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जीआरपी ने उसे घेर लिया। आरोपी ने गोली चलाई और मुठभेड़ में घायल होकर पकड़ा गया।
सुल्तानपुर निवासी गैंगस्टर पुराना हिस्ट्रीशीटर है। वह अंतरराज्जीय गिरोह का सदस्य है और विभिन्न थानों में उस पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व उत्तराखंड में गिरोह के साथ ट्रेनों में जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देता है। करीब छह माह पहले जीआरपी ने उसे व दो अन्य जहरखुरानों सूरज साहू व अमित तिवारी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने पद्मावत एक्सप्रेस में तीन लोगों को जहरखुरानी कर लूट लिया था। जीआरपी ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जमानत पर छूटने के बाद महेश फिर आपराधिक घटनाओं में लग गया। जीआरपी ने आरपीएफ की सीआईबी शाखा के सहयोग से उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया कि आरोपी मुठभेड़ में आरोपी के बाएं घुटने के नीचे गोली लगी है। उसका उपचार जिला अस्पताल मुरादाबाद में कराया जा रहा है।