{"_id":"62f54b927db11c6fe64a49c0","slug":"gangrape-with-lady-city-news-mbd437584592","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
सार
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की शादीशुदा बेटी आठ अगस्त की रात करीब 12:30. बजे अपनी चाची के घर दादी के पास चारपाई पर सो रही थी। रात में आरोपी अर्जुन और भूरे युवती को तमंचे के बल पर उठाकर जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की शादीशुदा बेटी आठ अगस्त की रात करीब 12:30. बजे अपनी चाची के घर दादी के पास चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां आरोपी अर्जुन और भूरे पहुंच गए। दोनों आरोपी युवती को तमंचे के बल पर उठाकर जंगल में ले गए, जहां आरोपियों ने गन्ने के खेत में बंधक बना कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सुबह होने पर पिता ग्रामीणों के साथ बेटी की तलाश करते हुए जंगल में पहुंचा तो गन्ने के खेत में उसकी बेटी बंधक हालत में पड़ी थी। एसओ हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अर्जुन तथा भूरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन