फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gangrape in moradabad

पति की नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
gangrape in moradabad
मुरादाबाद। एक महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति की नौकरी लगवाने का झांसा देकर कुंदरकी क्षेत्र में बुलाया था।
विज्ञापन

पीड़ित महिला अमरोहा की रहने वाली है। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि लॉक डाउन में उसके पति का काम छूट गया था। उसने मुरादाबाद में रहने वाले अपने बहनोई को कॉल की। गलती से नंबर रामपुर के सैफनी निवासी युवक के मोबाइल पर लग गया था। उसने महिला के पति की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 25 अगस्त को कुंदरकी में बुला लिया। आरोप है कि यहां महिला को आरोपी और उसका साथी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वह महिला को बिलारी क्षेत्र में ले गए। आरोप है कि यहां एक बंद पड़े स्कूल में चाकू के बल आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने महिला के प्रार्थना पत्र को बिलारी थाने भिजवा दिया है। बिलारी थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed