फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ganga may cross the danger mark today, the water level of Ramganga also increased

आज खतरे के निशान को पार कर सकती है गंगा, रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ganga may cross the danger mark today, the water level of Ramganga also increased
रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ा।
मुरादाबाद। लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा है। रविवार सुबह मध्य गंगा बैराज से गंगा में 4.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसका असर देर रात शुरू हो जाएगा, संभावना है कि सोमवार को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार का सकता है। उधर रामगंगा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देख तहसील प्रशासन के लेखपालों ने तटवर्ती गांवों में दौरा किया। लोगों को नदी किनारे जा जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण खंड के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर स्थित मध्यगंगा बैराज से गंगा में 4 लाख 25 हजार 507 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहां से अमरोहा जिले के धनौरा और गढ़मुक्तेश्वर तक पानी पहुंचने में 17 से 18 घंटे लगते हैं, इसलिए इस पानी का असर मध्यरात्रि के बाद नजर आएगा। अमरोहा के तिगरी तटबंध पर रविवार को गंगा का जलस्तर 200.10 मीटर पहुंच गया था, जबकि खतरे का निशान 202 मीटर पर है। इसलिए मध्य गंगा बैराज से छोड़ा गया पानी आने के बाद सोमवार तड़के तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।
विज्ञापन

उधर रामगंगा नदी में भी बारिश के कारण जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हुई है। सुबह आठ बजे जलस्तर 187.68 मीटर था जो दो बजे तक 187.95 पहुंच गया था, जबकि खतरे का निशान 190.60 मीटर है। जिला प्रशासन द्वारा तहसील के लेखपालों को तटवर्ती गांवों में भेजकर लोगों को नदी किनारे न जाने और अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि रविवार को शनिवार की तुलना में बारिश कम होने की वजह से रामगंगा का जलस्तर अधिक बढ़ने की उम्मीद नहीं है। बाढ़ खंड विभाग के एसडीओ सुभाष चंद्रा ने बताया कि रामगंगा में कालागढ़ से पानी नहीं छोड़ा गया है, जो पानी है वह बारिश का है। इसलिए फिलहाल खतरे की उम्मीद नहीं है, मगर विभाग अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed