फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gang rape with minor in Rampur accuseds took victim with a cloth on her face

रामपुर में नाबालिग से गैंगरेप: पीड़िता को मुंह पर कपड़ा बांधकर ले गए थे आरोपी, हैवानियत के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

Sun, 22 Aug 2021 11:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Aug 2021 11:11 PM IST
सार

रामपुर जिले में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को घर से मुंह पर कपड़ा बांधकर ले गए और एक दुकान में ले जाकर हैवानियत की। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Gang rape with minor in Rampur accuseds took victim with a cloth on her face
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा कोतवाली इलाके के एक गांव में किशोरी को घर से ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने कारण पुलिस अतिरिक्त सतर्कता भी बरत रही है।
विज्ञापन


इस सिलसिले में कोतवाली में दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने कहा है कि शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे, जबकि 14 वर्षीय पुत्री नीचे आंगन में सो रही थी। रात में करीब दो बजे गांव के ही पांच लोग घर में घुस आए नाबालिग पुत्री का मुंह कपडे़ से बांधकर उसे साथ ले गए। 
विज्ञापन


आरोपियों में से एक की दुकान में किशोरी के साथ पांचों ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किशोरी को बेहोश और घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। सुबह चार बजे जब वह होश में आई तो किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर सीओ धर्म सिंह मार्छल और कोतवाल प्रवेज कुमार चौहान ने मौका मुआयना किया और परिजनों से भी बातचीत की। सीओ धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि पिता की तहरीर पर वसीम, सानिब, नजीब, शफीक, नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। गांव के माहौल पर निगाह भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed