फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Seeing girl alone, they took her along, one raped her, other made a video

Moradabad: किशोरी को घर में अकेली देख ले गए साथ, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरे ने बनाई वीडियो..अब कर रहे ब्लैकमेल

Sat, 25 May 2024 06:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2024 06:01 AM IST
सार

मझोला थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। कहा है कि किशोरी को अकेली देखकर युवक बहलाकर उसे अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन
Moradabad: Seeing girl alone, they took her along, one raped her, other made a video
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ प्रेमी और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता के पिता एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक का उसके घर जाना जाना था। वह उसकी 16 वर्षीय बेटी से फोन पर बातचीत करता था। 11 अप्रैल की शाम करीब छह बजे आरोपी उसके घर आया और उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के दोस्त ने माेबाइल से वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी के दोस्त ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने कहीं शिकायत की तो वह उसे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी रात करीब 11 बजे उसे घर छोड़कर चले गए। 14 मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे किशोरी घर पर अकेली थी।

इसी दौरान आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि तीनों ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। शोर शराबा होने पर आरोपी भाग गए। आरोपियों की हरकतों से तंग आकर 19 मई को किशोरी ने आत्महत्या की कोशिश की।


पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपने पिता और परिवार को आपबीती सुनाई। उन्होंने मझोला थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed