{"_id":"66d8faa2ca92b45789075586","slug":"gang-rape-by-taking-girl-hostage-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-472837-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
Thu, 05 Sep 2024 05:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)। भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी समेत पांच लोगों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर डिलारी थाने में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल पहले डिलारी क्षेत्र के गांव में अपनी तहेरी बहन की बेटी की शादी में शामिल हो गई थी। वहां उसकी मुलाकात काजीपुरा गांव निवासी शकील से हुई। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल और सिम खरीदकर उसे दे दिया था। आरोपी उसे कॉल कर घर के पास भूसे के कमरे में बुला लेता था और दुष्कर्म करता था।
आरोपी ने इस दौरान मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उसके परिवार वालों ने गाली-गलौज की। चार अगस्त को आरोपी ने फिर से युवती को फोन कर बुला लिया। वहां शकील के साथ मोहम्मद हसन, गफ्फार, इकरार और सरकार मौजूद थे। सभी आरोपी पीड़िता को बेहोश कर डिलारी के गांव काजीपुरा ले गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़िता को कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में पीड़िता से फर्जी निकाहनामा पर अंगूठा लगवा लिया और तुरंत ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने डिलारी थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र दिया। डीआईजी के आदेश पर डिलारी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।