फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gandhi-Shastri Jayanti celebrated in government offices in Bilari.

Moradabad News: बिलारी में सरकारी कार्यालयों में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

Sat, 03 Oct 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gandhi-Shastri Jayanti celebrated in government offices in Bilari.
बिलारी। शुक्रवार सुबह नगर में अनेक सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन आदर्शों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन




तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार न्यायालय के सामने गांधी और शास्त्री जयंती मनाने का कार्यक्रम हुआ। यहां सबसे पहले एसडीएम प्रिंस वर्मा और तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। बाद में हुई सभा में तहसीलदार न्यायिक और तीनों नायब तहसीलदारों के अलावा तहसील कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, तहसील लेखपाल संघ और तहसील बार एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




नगरपालिका परिषद कार्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती मनाने के कार्यक्रम में शुरुआत में ध्वजारोहण भी हुआ। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका परिषद की ईओ रजनी सिंह और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के पूर्व सदस्य वाजिद हुसैन अंसारी एडवोकेट रहे। कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद के सभासद राकेश यादव, दिनेश कुमार, निहाल सिंह, दानवीर शर्मा, गिरीश बाबू, अजयपाल सिंह एडवोकेट, मुख्तार आलम, कासिम अंसारी, गौरव दक्ष आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र के सहसपुर स्थित ब्लॉक कार्यालय सभागार में ब्लॉक अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजपाल सिंह, एडीओ पंचायत शकील अहमद, ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक नवल किशोर आदि ने विचार रखे। इस दौरान अनेक ब्लॉक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।




नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में समिति के विशेष सचिव हशमुल हसन और गन्ना परिषद के वरिष्ठ निरीक्षक संजीव कुमार, सीएचसी बिलारी में चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ सुरेंद्रपाल सिंह, थाना बिलारी में सीओ अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed