फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gajanan bid farewell amid a shower of colours.

Moradabad News: रंग-गुलाल की बौछार के बीच विदा हुए गजानन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Gajanan bid farewell amid a shower of colours.
मुरादाबाद। पिछले चार दिन से शहर भर में गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। चारों तरफ वातावरण प्रथम पूज्य गणेश की आराधना से भक्तिमय हो रहा है। बुधवार को भगवान की विदाई के लिए यात्राएं निकाली गईं। जगह-जगह रंग-गुलाल उड़ाकर और ढोल नगाड़ों से भगवान की विसर्जन यात्रा निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने बप्पा से अगले बरस आने का वायदा लिया। हालांकि कई स्थानों पर पंडालों में अभी भी भजन-पूजन का दौर चल रहा है। झांकियों का आकर्षण भक्तों को मंत्रमुग्ध भी कर रहा है।
विज्ञापन

सात सितंबर को रंगारंग तरीके से शहर में गणेश महोत्सव का आगाज हुआ था। गली-गली में पंडाल सजाकर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित किया था। बुधवार दोपहर से ही विसर्जन यात्राएं निकलना शुरू हो गई थीं। आशियाना रोड पर रामगंगा के लिए जाने वाले रास्ते पर तो शोभायात्राओं की लाइन लग गई। बहुत से श्रद्धालु बाइक और कार के माध्यम से गणपति बप्पा को लेकर गए तो कुछ अपनी गोद में लेकर विसर्जन करने गए। अबीर-गुलाल की होली के साथ गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के भजनों पर शोभयात्रा निकाली गईं। श्रद्धालु भगवान को गोद में लेकर आगे बढ़ते गए। रामगंगा विहार, आशियाना के श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी में भगवान का विसर्जन किया।
विज्ञापन

श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव कमेटी की ओर से निकाली गई विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र प्रजापति, मुकेश कुमार, नन्हे प्रजापति, डॉ. वीर सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन नगर में प्राचीन शिव मंदिर के पंडित दयानंद जोशी ने गणपति बप्पा का पूजन अर्चन मंत्रोच्चारण के साथ किया। मंदिर परिसर से गणपति बप्पा की विदाई यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन से हुई। इसके बाद महिला मंडल ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। शाम को गणेश जी की प्रतिमा को श्रद्धा और उल्लास के साथ रामगंगा तट पर विसर्जित किया गया। इस दौरान सूरज सक्सेना, नमिता, मंजू, नीरू, दक्ष शर्मा, संजय आदि मौजूद रहे।

-------

विधि विधान से की पूजा अर्चना
बैंक कॉलोनी स्थित पंडाल में पंकज कुमार सक्सेना द्वारा गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। अमित चंचल की टीम ने बहुत ही मनमोहक भजन सुनाए। इस दौरान देवेंद्र सक्सेना, सुधा सक्सेना, मीनाक्षी सक्सेना, ईशा, इशिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed