{"_id":"68eeb10b7ab597d42d0d77ed","slug":"gahoi-vaishya-sabha-is-connecting-the-youth-with-their-culture-along-with-social-service-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-751699-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: समाज सेवा के साथ युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ रही गहोई वैश्य सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: समाज सेवा के साथ युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ रही गहोई वैश्य सभा
विज्ञापन
मुरादाबाद। गहोई वैश्य सभा की ओर से वर्ष 1999 से लगातार समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। अध्यक्ष सतीश गुप्ता और महामंत्री हरिओम गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा समाज के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। मेधावियों को सम्मानित करने के अलावा युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
करवाते हैं वैवाहिक परिचय सम्मेलन
संस्था की ओर से वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसमें समाज के शादी योग्य युवक-युवतियों को मंच दिया जाता है। सम्मेलन में एक-दूसरे से उनका परिचय करवाया जाता है। इसके माध्यम से हर साल दो से तीन शादियां हो जाती हैं। इसके अलावा संस्था की ओर से प्रतिवर्ष आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 11 युवतियाें की शादी में सहयोग किया जाता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी रहती है सहभागिता
होली मिलन समारोह के अलावा, राम कथा, गणेश महोत्सव, भागवत कथाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास करना है। दिवाली के बाद गोवर्धन वाले दिन अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष में दो बार भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
महिलाओं को भी संस्था से जोड़ा
समाज की महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए गहोई वैश्य महिला मंडल भी बनाया गया है। इसके माध्यम से तीजोत्सव और करवाचौथ जैसे पर्वों को धूमधाम से मनाया जाता है।
स्वास्थ्य सेवा से जुड़ने का कर रहे प्रयास
संस्था की ओर से अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सेवाकार्य करने की योजना है। एक बार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है। आने वाले दिनों में इस कार्य को बढ़ाने के लिए टीम का गठन किया है। ताकि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के अलावा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा सके। वृद्धाश्रम और कुष्ठ आश्रम में भी सेवाकार्य किए जाते हैं।