फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gadar-2: All shows housefull in cinema halls of Moradabad, collection of 28 lakhs in one day

मुरादाबाद में गदर-2 ने मचाया धमाल: शहर के सिनेमाहॉलों के सभी शो हाउसफुल, एक दिन में  28 लाख का कलेक्शन

Fri, 18 Aug 2023 10:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 10:01 AM IST
सार

सिनेमाहॉल संचालकों का कहना है कि बहुत दिन बाद सिनेमाघरों में यह माहौल देखने को मिला है।  15 अगस्त को सबसे ज्यादा भीड़ रही, सभी टिकट पहले ही ऑनलाइन बुक हो चुके थे।

विज्ञापन
Gadar-2: All shows housefull in cinema halls of Moradabad, collection of 28 lakhs in one day
गदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है... और जिंदाबाद रहेगा। आज से करीब 22 साल पहले आई फिल्म गदर में मशहूर अभिनेता सनी देओल का यह डायलॉग एक बार फिर धूम मचा रहा है। 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई गदर-2 शहर के सभी सिनेमाघरों में छा गई है।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि लोग गांव-देहात व आसपास के जनपदों से यहां फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। शहर में वेवमॉल, पीवीआर, मिगलानी सिनेमा व सत्यम सिनेमा में गदर-2 के शो चल रहे हैं। 13 व 15 अगस्त के सभी शो हाउसफुल रहे। सिर्फ 15 अगस्त के कलेक्शन की बात करें तो करीब 28 लाख रुपये है।
विज्ञापन


सिनेमाहॉल संचालकों का कहना है कि बहुत दिन बाद सिनेमाघरों में यह माहौल देखने को मिला है। जब टिकट लेने पहुंच रहे लोगों से कहा जा रहा है कि कोई सीट खाली नहीं है। 15 अगस्त को सबसे ज्यादा भीड़ रही, सभी टिकट पहले ही ऑनलाइन बुक हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना बुकिंग काउंटर से टिकट लेने वेवमॉल और पीवीआर के अलावा मिगलानी व सत्यम सिनेमा पहुंचे लोगों को वापस होना पड़ा। फिल्म पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर भी साफ दिखाई दे रही है। लोग फिल्म के पोस्टर के साथ फोटो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल रहे हैं।

साथ ही सिनेमाघरों के अंदर का माहौल भी दिखा रहे हैं। वेव सिनेमा के प्रबंधक ने बताया कि उनके यहां दो ऑडी गदर-2 के आठ शो प्रतिदिन चल रहे हैं। एक ऑडी में 482 व दूसरे में 260 लोग बैठते हैं। 15 अगस्त को दोनों ऑडी फुल रहे। पीवीआर, मिगलानी व सत्यम सिनेमा के संचालकों का भी यही बयान है। उनका कहना है कि वीकेंड के अलावा आम दिनों में भी 70 प्रतिशत से ज्यादा बुकिंग है।

2001 में सत्यम सिनेमा को गदर ने किया था जिंदा

शहर में पुराने सिनेमाहॉल धीरे-धीरे बंद हो चुके हैं, लेकिन सत्यम सिनेमा आज भी पुराने अंदाज में चल रहा है। 2001 में जब फिल्म गदर रिलीज हुई थी तो सत्यम में ही इसके शो लगे थे। लोगों का कहना है कि उस समय फिल्म ने शहर के इस पुराने सिनेमाघर को जिंदा कर कर दिया था।

कई हफ्तों तक लगातार फिल्म सिनेमाघर में छाई रही। अब 22 साल बाद एक बार फिर सत्यम सिनेमा में वही रौनक दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed