फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fruit seller killed by beating with bricks, body hid in bushes

Moradabad News: ईंट-सरिया से पीटकर फल विक्रेता की हत्या, शव झाड़ियों में छिपाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller killed by beating with bricks, body hid in bushes
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। ईंट और सरिया से हमला कर फल विक्रेता की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव कब्रिस्तान में झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना करने के बाद मृतक के परिवार से बातचीत कर उन्हें जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के कलरिया महादेव मंदिर मोहल्ला निवासी शाहिद हुसैन के परिवार में पत्नी रहीसा, चार बेटे जहीर आलम, बबलू, शाहनवाज और साहिबे आलम (19) और एक बेटी माहेनूर है। साहिबे आलम फल बेचने का काम करता था। इसके अलावा वह आम के बाग की रखवाली करता था। परिजनों के अनुसार शनिवार की रात साढ़े आठ बजे साहिबे आलम पाकबड़ा के कैलसा रोड निवासी गौरव के साथ जीरो प्वाइंट पर आम के बाग पर जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 11 बजे कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की झाड़ियों में एक युवक की लाश पड़ी देखी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान पाकबड़ा के कलरिया महादेव मंदिर निवासी साहिबे आलम के रूप में हुई। युवक का चेहरा बुरी तरह ईंट और सरिये से कुचला हुआ था। थोड़ी देर में सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल के साथ परिवार के लोगों से बातचीत की। फोरेंसिक टीम मौके से नमूने जुटाए हैं। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक के चेहरे और सिर पर वार किए गए थे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पिता की तहरीर पर गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed