फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   froud in moradabad

आठ सौ लोगों से दस करोड़ रुपये ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
froud in moradabad
मुरादाबाद। चिटफंड कंपनी खोलकर दस प्रतिशत ब्याज देने के नाम पर आठ सौ लोगों से दस करोड़ रुपये ठग लिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर नौ लोगों के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

भोला सिंह की मिलक में रहने वाले उस्मान ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उनके दोस्त नसीम अहमद ने उनसे कहा कि मौ. आशिक और मौ. नाजिम के साथ मिलकर उन्होंने एक कंपनी बनाई है। जिसमें दस प्रतिशत मासिक ब्याज पर रकम जमा कर सकते हैं। दस प्रतिशत ब्याह हर माह जमा रहेगा और मूल धन जमा रहेगा। जो कि मांगने पर वापस कर दिया जाएगा। आरोप है कि नसीम अहमद, आशिक, नाजिम, कादिम, कय्यूम, यासीन, बुंदो जहां, अहसान और शकीला निवासी भोला सिंह की मिलक ने भोला सिंह की मिलक और आसपास के गांव के करीब आठ सौ लोगों को फुसलाकर दस करोड़ रुपये से अधिक की जमा करवा लिए। विश्वास जमाने के लिए उधारी का एक एग्रीमेंट भी दिया। आरोप है कि ठगी की रकम से आरोपियों ने आलीशान मकान बनवाए, प्लाट भी खरीद लिए। जब लोगाें ने रकम वापस मांगी तो उनको आरोपियों ने आश्वासन दिया कि मकान, प्लाट बेचकर रकम वापस की जाएगी लेकिन बाद में मुकर गए। मुख्य आरोपी आशिक, नाजिम और नसीम अपने घर छोड़कर भाग गए। जिसके बाद मामले की शिकायत कई बार पुलिस से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से शिकायत की। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नसीम अहमद, आशिक, नाजिम, कादिम, कय्यूम, यासीन, बुंदो जहां, अहसान और शकीला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed