फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Front opened against SP leaders, warned of self-immolation

सपा नेताओं के खिलाफ खोला मोर्चा, आत्मदाह की चेतावनी दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Front opened against SP leaders, warned of self-immolation
मुरादाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से सपा में मचा घमासान अभी जारी है। लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने वीडियो वायरल कर लोहिया वाहिनी और युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को सपा के लोहिया वाहिनी, युवजन सभा, छात्रसभा के पदाधिकारी घोषित किए गए। इसके बाद पार्टी के भीतर विरोध के स्वर उठने लगे। रविवार को वायरल वीडियो में पूर्व महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी मनोज यादव ने लोहिया वाहिनी और युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्षों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि पैसे लेकर संगठन में पद दिए जाते हैं। इसका विरोध करेंगे। अगर हिम्मत है तो मनोज यादव को पार्टी से निकालकर देखें। दोनों ने कार्यकर्ताओं का सम्मान बेच दिया है। इसके विरोध में लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करूंगा। इन दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुमराह किया है। वैक्सीन लगाकर पार्टी की गंदगी साफ करुंगा। उन्होंने अखिलेश यादव को कलयुग का भगवान श्रीकृष्ण बताया। कहा कि जब सुदर्शन चक्र चलेगा तो कइयों की गर्दन कटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed