फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   From today, Brass City will turn into a city of tents

Moradabad News: आज से तंबुओं के शहर के रूप में तब्दील हो जाएगी पीतल नगरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
From today, Brass City will turn into a city of tents
मुरादाबाद। सावन के चौथे सोमवार को ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह रहता है। चौथे सोमवार को मुरादाबाद तंबुओं के शहर में तब्दील हो जाता है। कदम-कदम पर शिविर लगाए जाते हैं। यहां पर कांवड़ियों के ठहरने, जलपान, भोजन और उपचार आदि की पूरी व्यवस्था रहती है। इसके लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड और कांठ रोड पर शिविर लगाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, ब्रजघाट से कांवड़ लाने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही लाइनपार, मझोला, बंगाल गांव, नागफनी, झांझनपुर, कटघर, नवीन नगर, पीतलनगरी व अन्य काॅलोनी व मोहल्लों से कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। सड़कों पर बाइकों और डीसीएम का रेला था। बाइकों पर तिरंगा व भगवा ध्वज लगे हुए थे तो वहीं डीसीएम में बड़े-बड़े डीजे लगाए गए थे। डीजे पर भोले के भजनों की गूंज थी। वहीं, बृहस्पतिवार को बरेली, शाहजहांपुर के कांवड़ियों के जत्थों से कांठ रोड पर रौनक रही। महाकाल की कांवड़ सबके आकर्षण का केंद्र रही। कांवड़िये भगवा और पीले पीले रंग की पोशाकों में भोले की भक्ति में मस्त चल रहे थे। पैरों में घुंघरू, कांधे पर कांवड़ और होठों पर भोले के जयकारे थे।
विज्ञापन


शिविरों की व्यवस्थाओं को दिया गया अंतिम रूप
भोले के भक्तों की सेवा करने के लिए कांठ रोड और दिल्ली रोड पर शिविरों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। कुंदन पेट्रोल पंप के पास सिंह ट्रेडर्स की ओर से तीन दिवसीय भंडारा लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी। संचालक अवधेश सिंह ने बताया कि भोले के भक्तों की आराम, व्यवस्था रहेगी। गजरौला तक गाड़ी से प्रसाद भिजवाया जाएगा, ताकि रास्ते में कांवड़ियों को भोजन, नाश्ता करवाया जा सके। भंडारे में आराम के अलावा उनके स्नान आदि की व्यवस्था रहेगी। भंडारे में शिव परिवार की प्रतिमाएं रहेंगी। काली, दुर्गा माता, राधा-कृष्ण की झांकी रहेगी। सुबह नाश्ता, दोपहर और रात के भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसका मैन्यू भी अलग-अलग है। पांडाल में किसी को जूते-चप्पल पहनकर जाने की इजाजत नहीं होती है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को बैठाकर भोजन कराया जाता है। शिवभक्तों का माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों के ठहरने के लिए मंदिरों में भी की जा रही है व्यवस्था

मुरादाबाद। सावन मास के चौथे सोमवार के लिए मंदिरों में तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साफ-सफाई के अलावा अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर के महंतों का कहना है कि श्रद्धालुओं के आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए सेवादारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक चौरासी घंटा मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। मुख्य पुजारी पंडित विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि चौथे सोमवार को शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु भी कांवड़ चढ़ाते हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर आने में परेशानी न हो, इसके लिए एक द्वार से प्रवेश दिया जाता है और दूसरे द्वार से श्रद्धालु निकलते हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को मंदिर में फूलों से सजावट की जाएगी। कांवड़ लेकर आए श्रद्धालु रविवार रात को नट बाबा मंदिर, चामुंडा मंदिर व अपने आसपास के अन्य मंदिरों पर ठहर जाते हैं। सोमवार तड़के मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आ जाते हैं।
झारखंडी महादेव मंदिर के महंत भोलेनाथ योगीराज ने बताया कि मंदिर की साफ-सफाई करवाई जा रही है। चौथे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार फूलों से किया जाएगा। श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कत न हो, इसके लिए सेवादारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर के महंत केदारनाथ मिश्रा ने बताया कि झांझनपुर से कांवड़ लाने के लिए श्रद्धालु जाएंगे। सोमवार को गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed