फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   From AI to employment, contemporary issues echoed in Parliament.

Moradabad News: एआई से रोजगार तक, लॉक संसद में गूंजे समसामयिक मुद्दे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
From AI to employment, contemporary issues echoed in Parliament.
मुरादाबाद। द लीगल लॉक की ओर से शनिवार को मिडटाउन बैंक्वेट हॉल में लॉक संसद 3.0 का आयोजन किया गया। पहले दिन 12 विद्यालयों के करीब 230 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय बहस, प्रश्नोत्तर और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा का व्यावहारिक अनुभव कराना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष गुप्ता रहे। उद्घाटन समारोह के बाद सदन की कार्रवाई शुरू हुई। पहले दिन की चर्चा में एआई(आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और भारत के तकनीकी भविष्य का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विद्यार्थियों ने एआई के रोजगार, विकास, जवाबदेही और ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के रूप में अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने तकनीकी विकास के साथ रोजगार के अवसर, एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल और इसके सामाजिक प्रभावों पर सवाल उठाए। सदन में जीडीपी, विकास और मणिपुर जैसे महत्वपूर्ण समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच सवाल, प्रतिप्रश्न और तर्क-वितर्क का दौर चला। विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया के अनुरूप अपने पक्ष को तथ्यों और तर्कों के साथ रखने का प्रयास किया। लॉक संसद 3.0 का पहला दिन विद्यार्थियों के लिए उत्साह और सीख से भरपूर रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली और समसामयिक विषयों पर विचार रखने का व्यावहारिक मंच मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed