फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Friends accused of killing Aman, blocked the road

Moradabad News: परिजनों ने दोस्तों पर लगाया अमन की हत्या करने आरोप, मार्ग जाम किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Friends accused of killing Aman, blocked the road
मंडी धनौरा/चुचैला कलां। रामगंगा पोषक नहर में नहाने गए अमन का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने पैसों के लालच में उसके दोस्तों पर अमन की हत्या का शव रामगंगा पोषक नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

वहीं दोपहर बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव चुचैला कलां निवासी अमन दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है। वह बकरीद का त्योहार मनाने बृहस्पतिवार को गांव आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह गांव के ही अपने तीन दोस्तों के साथ घर से गया था। शाम तक अमन के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने दोस्तों से उसके बारे में पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि वे परिजनों को गुमराह करने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होेंने अमन के नहाने के दौरान रामगंगा पोषक नहर में डूबने की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अमन की बहन फिजा ने उसके दोस्तों पर रुपयों के लालच में भाई की हत्या कर शव रामगंगा पोषक नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। फिजा का कहना है कि उसके भाई को तीन दोस्त घर से लिवा कर ले गए थे। उसके भाई के पास 25 हजार रुपये नकद व 50 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम परिजनों ने तीनों दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई व भाई का शव बरामद करने की मांग को लेकर चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे ग्राम प्रधान के ससुर के साथ अमन के परिवार की महिलाओं की जमकर नोकझोंक हुई। महिलाओं के तेवर देखकर प्रधान का ससुर वहां से खिसक गया। वही एसडीआरएफ की टीम रामगंगा पोषक नहर में अमन की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed