फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   friday was hottest in last ten years in ferbury

फरवरी के दस साल में सबसे गर्म रहा शुक्रवार, मार्च में मई जैसी गर्मी के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
friday was hottest in last ten years in ferbury
मौसम चेंज होने से धूप से बचने के लिये छाता लेकर जाती युवतियां। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। फरवरी के सूखे और पश्चिमी हवा ने पांच दिनों में दस डिग्री तापमान बढ़ा दिया है। इस बढ़ती तपिश में दस साल का रिकार्ड भी झुलस गया। फरवरी के दस सालों में शुक्रवार सबसे गर्म दिन रहा। तीन मार्च तक मौसम ऐसे ही साफ रहेगा। ऐसे में मार्च में मई जैसी के गर्मी के आसार बन रहे हैं। हालांकि मार्च में दो बार मौसम परिवर्तन के साथ बारिश की आशंका भी है।
विज्ञापन

फरवरी के पहले हफ्ते तक मौसम सर्द बना रहा। कोहरा छाया रहा। हर कोई सर्दी से परेशान दिखा। दूसरे सप्ताह में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम हुआ। लेकिन पांच दिनों में सर्दी एकदम से कम हुई है। अधिकतम तापमान में दस डिग्री और न्यूनतम में तीन डिग्री की वृद्धि हो गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का 14 डिग्री पहुंच गया। जो फरवरी माह के दस सालों में सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस बार फरवरी में बारिश नहीं हुई। इससे मौसम में नमी नहीं है। पश्चिम से चलने वाली हवाएं भी सूखी और गर्म हैं। यही वजह है कि फरवरी में गर्मी बढ़ने लगी है। तीन मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हल्का कोहरा रहेगा। मार्च में आगे दो बार मौसम में परिवर्तन हो सकता है। इससे बारिश के आसार बन सकते हैं। अगर मौसम परिवर्तित नहीं हुआ तो मार्च में ही मई जैसी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में किस साल कितना रहा अधिकतम तापमान
वर्ष-----------अधिकतम
26 फरवरी 2021----33.0
29 फरवरी 2020----26.0
26 फरवरी 2019----25.7
26 फरवरी 2018----29.8
21 फरवरी 2017----30.6
29 फरवरी 2016----30.5
25 फरवरी 2015----28.3
04 फरवरी 2014----26.2
28 फरवरी 2013----25.7
24 फरवरी 2012----28.6
28 फरवरी 2011----26.0
किस साल फरवरी में कितनी बारिश
वर्ष------बारिश
2020-----
2019-----24.2
2018-----02.6
2017-----12.8
2016-----08.6
2015-----08.2
2014-----55.2
2013-----73.5
2012-----00.0
2011-----
आंकड़े भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से लिए गए हैं। वर्ष 2020, 2011 के बारिश के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed