फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud with traders

कार सवार बदमाशों ने व्यापारी से डेबिट कार्ड छीन कर खाते से निकाले 1.30 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

कार में लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से चाकू दिखाकर डेबिट कार्ड छीन लिया।पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।रविवार दोपहर करीब एक बजे कटघर में पीतल नगरी बस अड्डे में रामपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन
fraud with traders

विस्तार

मूंढापांडे(मुरादाबाद)। कार में लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से चाकू दिखाकर डेबिट कार्ड छीन लिया। इसके बाद पासवर्ड पूछकर उसके खाते से एक लाख तीस हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के भीड़भाड़ा निवासी लतित कुमार दबानी कपड़ा व्यापारी हैं। वह व्यापार के सिलसिले में रामपुर जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे कटघर में पीतल नगरी बस अड्डे में रामपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान खुद को फौजी बताने वाला एक युवक ललित के पास आया और उसने बताया कि वह भी रामपुर जा रहा है। इस दौरान एक कार रुकी। जिसके चालक ने दोनों को रामपुर के लिए बैठा लिया। आरोप है कि कार मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कट्टई पहुंची। तब चालक और ललित के साथ कार में बैठने वाले युवक ने उसे चाकू दिखाकर डरा धमका कर डेबिट कार्ड छीन लिया। पासवर्ड पूछकर उसे कार से उतार दिया। उसके कुछ देर बाद ही उसके फोन एक मैसेज 40 हजार तथा दूसरा मैसेज 90 हजार रुपये निकलने के आए। एसओ अमित सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed