{"_id":"5719bb114f1c1b05048b501b","slug":"fraud-with-man-of-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भिजवाने के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भिजवाने के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
ठगी
विदेश भिजवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। छजलैट थानाक्षेत्र के सराय खजूर निवासी राहत पुत्र नजाकत ने बताया कि उसका भाई सादिक सऊदी अरब के रियाद शहर में नौकरी करता है।
वहां उसकी मुलाकात अमरोहा के काकरसरा निवासी कमाल से हुई थी। कमाल ने सादिक को बताया था कि उसका बड़ा भाई मोबिन लोगों का बीजा और पासपोर्ट बनवाकर उन्हें विदेश भिजवाने का काम करता है। सादिक के कहने पर राहत ने कमाल से मुलाकात की और कई बार में उसे साढ़े छह लाख रुपये दे दिए। लेकिन उसे विदेश नहीं भिजवाया। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो उसके साथ मारपीट की।