{"_id":"6439be493b00e2808304e315","slug":"fraud-rupees-businessman-cement-dealership-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-115948-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीमेंट की डीलरशिप दिलाने के नाम पर कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीमेंट की डीलरशिप दिलाने के नाम पर कारोबारी से साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी एक कारोबारी से सीमेंट की डीलरशिप दिलाने के नाम पर आरोपियों ने साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस थाना के अगवानपुर कुरैशियान निवासी बादशाह अहमद की स्टार कंस्ट्रक्शन नाम से फर्म है। बादशाह अहमद बताया कि नवंबर 2022 में गांधीनगर निवासी मंगलम गुप्ता, लोकेश सिंह और कुमार सौरभ उनकी पास आए थे। तीनों ने बताया था कि वह एक सीमेंट कंपनी के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने बादशाह अहमद को सीमेंट की डीलरशिप दिलाने का झांसा दिया। 29 नवंबर 2022 सिक्योरिटी के नाम पर 50 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए। इसके अलावा बादशाह अहमद की फर्म के आठ ब्लैंक चेक बतौर सिक्योरिटी ले लिए। बाद में बादशाह अहमद के पास एक मेल आई। जिसमें बताया गया कि उसे डीलरशिप मिल गई है। बाद में आरोपी कुमार सौरभ ने कॉल करके सीमेंट की पहली खेप देने की बात कहकर उसके लिए 19 दिसंबर 2022 को ढाई लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। इतना ही नहीं 23 दिसंबर को यह कहकर पचास हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। रकम देने के बाद भी उसके पास सीमेंट की एक भी बोरी नहीं पहुंची।
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।