फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of three and a half lakhs in the name of booking a car

कार बुक कराने के नाम पर दो लाख 87500 रुपये की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud of three and a half lakhs in the name of booking a car
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी अधिवक्ता से कार बुक कराने के नाम पर 2 लाख 87 हजार 5 सौ रुपये की ठगी कर ली गई। उन्होंने अपनी साली की शादी के लिए कार बुक कराई थी, लेकिन पांच माह बाद भी कार नहीं मिलख्ी। अधिवक्ता ने हल्द्वानी स्थित कंपनी के शोरूम में इस मामले की जानकारी की। तब पता चला कि जो व्यक्ति खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बता रहा था, उसे कंपनी से निकाला जा चुका है। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी निवासी अधिवक्ता चौधरी देवेंद्र सिंह ने बताया कि हल्द्वानी स्थित कार शोरूम में उन्होंने अपनी साली की शादी के लिए कार बुक कराई थी। साली की 26 अप्रैल 2021 को शादी हो चुकी है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी 2021 को उनके आवास पर कंपनी का प्रतिनिधि सूरज बिष्ट आया और वह डेढ़ लाख रुपये लेकर चला गया।
विज्ञापन

वह 18 फरवरी 2021 को अपने मित्र देवेंद्र सिंह निवासी बैरमपुर थाना छजलैट और राजू रस्तोगी निवासी मोहल्ला कानून गोयान के साथ हल्द्वानी स्थित शोरूम पहुंचे। यहां उन्होंने एक लाख रुपये और जमा किए। तब प्रतिनिधि सूरज ने सेल्स कांट्रेक्ट लेटर दिया, जिस पर मैनेजर के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी की डिलीवरी बीस अप्रैल 2021 अभिषेक चौधरी के नाम पर होनी थी। प्रतिनिधि से लगातार बात हो रही थी। उसने कहा था कि लॉकडाउन की वजह से अभी गाड़ी की डिलीवरी न हो पाएगी। पांच जुलाई 2021 को सूरज ने इंश्योरेंस के नाम पर 37500 रुपये और जमा करा लिए। इसके बाद भी गाड़ी नहीं मिली।
तब अधिवक्ता ने 14 जुलाई को हल्द्वानी शोरूम जाकर अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला है कि सूरज बिष्ट को कंपनी से निकाल दिया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी सूरज ने मैनेजर दामोदर कुमार और कंपनी अधिकारियों से ठगी की है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed