फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of Rs 64 lakh in the name of farm house

Moradabad News: फार्म हाउस के नाम पर 64 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 64 lakh in the name of farm house
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी ने फार्म हाउस निर्माण करने वाली कंपनी के डायरेक्टर गौरव सती और उनकी असिस्टेंट पारुल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने हल्द्वानी में फार्म हाउस तैयार कराकर देने के नाम पर 64 लाख 13 हजार रुपये ठग लिए। अब दोनों बीस लाख रुपये और मांग रहे हैं। रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

मझोला के अशोक नगर लाइन पार निवासी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि कार्बेट नेचर क्राफ्ट एनएलपी कंपनी द्वारा फार्म हाउस डवलप किए जा रहे हैं। कुलदीप ने नोएडा सेक्टर 63- बी 20 स्थित कंपनी कार्यालय में संपर्क किया। कंपनी के डायरेक्टर गौरव ने कुछ प्रोजेक्ट्स दिखाए। हल्द्वानी में तैयार किए जा प्रोजेक्ट कुलदीप को पसंद आ गया। डायरेक्टर ने अपनी असिस्टेंट पारुल से मिलवाया। गौरव ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पारुल को पूरी करनी हैं। 64 लाख 13 हजार रुपये में एक फार्म हाउस का सौदा तय हो गया था। इसके बाद कुलदीप ने दोनों को कैश और चेक के जरिए 64 लाख 13 हजार रुपये दे दिए थे। मार्च 2022 में गौरव ने कुलदीप से बताया कि पारुल पीजी में रहती है। नोएडा में उसके रहने की कोई अच्छा व्यवस्था नहीं थी। तब कुलदीप ने नोएडा स्थित अपने फ्लैट की चॉबी पारुल को दे दी थी। अगस्त में मुझे अपने फ्लैट की जरूरत पड़ी। तब मैंने पारुल से फ्लैट खाली करने को कहा तो उसने आना कानी की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पारुल ने फ्लैट खाली कर दिया था।
विज्ञापन

कुलदीप का आरोप है कि कुछ दिन पारुल और गौरव उसके घर आए। दोनों ने फ्लैट की चॉबी और बीस लाख रुपये की मांग की। कुलदीप ने रुपये देने से इनकार किया तो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं फार्म हाउस देने से इन्कार कर दिया। आरोपियों ने कुलदीप को धमकी दी कि अब वह उसके 64 लाख 13 हजार रुपये भी वापस नहीं देंगे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed