{"_id":"65cfe3c24a39a62cbe0f1774","slug":"fraud-of-rs-45-lakh-in-the-name-of-selling-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-345236-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मकान बेचने के नाम पर साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी, दंपती के खिलाफ केस..धमकी देने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मकान बेचने के नाम पर साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी, दंपती के खिलाफ केस..धमकी देने का भी आरोप
Sat, 17 Feb 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100
- फोटो : अमर उजाला
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि दंपती ने मकान बेचने का सौदा तय कर एडवांस में साढ़े चार लाख रुपये ले लिए थे लेकिन बैनामा नहीं कराया। बैनामे के लिए दबाव बनाया तो आरोपी धमकी देने लगे।
विज्ञापन
मझोला थाना क्षेत्र के नेता कॉलोनी निवासी सुमन सिंह पत्नी शिव कुमार ने संभल के असमोली थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी रूप सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका धारीवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि दंपती ने बुद्धि विहार आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने मकान को बेचने के लिए 43 लाख 50 हजार रुपये में सौदा तय किया था।
विज्ञापन
अलग-अलग तारीख में आरोपी ने महिला से साढ़े चार लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद एग्रीमेंट करा दिया गया था। 39 लाख रुपये बैनामा के समय देना तय हुआ। सुमन ने कहा कि वह अपनी शेष रकम ले लें और मकान का बैनामा करा दें लेकिन आरोपी टाल मटोल करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि दंपती ने महिला को धमकी दी कि वह मकान का बैनामा नहीं कराएंगे और न ही बाकी रकम लौटाएंगे। अगर बार-बार रकम के लिए तगादा किया तो सुमन और उसके बेटे को जिंदा जलाने की धमकी दी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मझोला थाने में की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
तब पीड़ित ने डीआईजी मुनिराज जी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।