{"_id":"6632db0923987a0b0b0c1a49","slug":"fraud-of-rs-185-lakh-from-businessman-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-392629-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कारोबारी से साढ़े 18 लाख की धोखाधड़ी, दो भाइयों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कारोबारी से साढ़े 18 लाख की धोखाधड़ी, दो भाइयों पर केस
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी से दो भाइयों ने 18 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कारों का कारोबार करने का झांसा देकर रकम ली थी। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। एक भाई को लाखों रुपये की जालसाजी के मामले में हरियाणा की पुलिस उठाकर ले गई है।
मुगलपुरा के मकबरा निवासी इमरान ने पुलिस को बताया कि उसने गाड़ियों के कारोबार में मकबरा रोड तेली वाली गली निवासी हुसैन अहमद के मुजीब हुसैन और अजीम हुसैन के साथ किया था। वह उन्हें अब तक साढ़े 18 लाख रुपये दे चुका है। उसने यह धनराशि लग अलग समय में दोनों खातों में ट्रांसफर कराई थी। जिसके साक्ष्य मेरे पास हैं। इमरान ने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी। इसके बाद अपने मोबाइल बंद कर दिए। इस मामले में दोनों केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस कटघर क्षेत्र से एक आरोपी मुजीब हुसैन को उठाकर ले गई है। उसे बाजार गंज स्थित एक टेलर की दुकान से पकड़ा है। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।