{"_id":"673fbf87be56db1791060d97","slug":"fraud-of-rs-105-lakh-from-a-retired-soldier-in-the-name-of-selling-a-plot-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-527631-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्लाॅट बेचने के नाम पर सेवानिवृत्त फौजी से साढ़े 10 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्लाॅट बेचने के नाम पर सेवानिवृत्त फौजी से साढ़े 10 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी से प्लाॅट बेचने के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दिल्ली निवासी मां-बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मझोला थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी देशराज सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। उन्होंने नया मुरादाबाद में रहने वाले अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के ढकिया चमन निवासी नसीम अहमद और खेड़ा जोया निवासी शमीम अहमद से प्लाॅट खरीदने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र के शंकर गली विश्वास नगर निवासी दिव्यांशु शर्मा और उनकी मां सुमनलता से मिलवाया।
मां-बेटे ने अपना प्लाॅट बेचने के लिए एमडीए कार्यालय में प्लाॅट पर बकाया 7.10 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद नसीम अहमद और शमीम अहमद को पीड़ित ने 2.90 लाख रुपये का चेक दिया। इसके अलावा नसीम अहमद को 50 हजार रुपये नकद दिए। साढ़े 10 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने प्लाॅट का बैनामा नहीं कराया। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।