फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud of 5.70 lakh in the name of getting job in railway

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख 70 हजार की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
fraud of 5.70 lakh in the name of getting job in railway
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख 70 हजार रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रेलवे में तैनात एक महिला कर्मचारी के बेटे और उसके दोस्त पर रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उसने रेलमंत्री, जीएम, डीआरएम और एसएसपी मुरादाबाद को ट्वीट कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के तिसावा चांदपुर गणेश निवासी सैफ अली ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। जिसमें उसने बताया कि रेलवे में तैनात एक महिला कर्मचारी के बेटे और उसके दोस्त ने उसे झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देंगे। आरोपियों ने रेलवे अधिकारियों से अच्छी जान पहचान बताकर पीड़ित को अपनी बातों में फंसा लिया था। आरोपियों ने ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। जिसके लिए आरोपियों ने 5.70 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी कॉल लेटर भी थमा दिए। पीड़ित इस कॉल लेटर को लेकर डीआरएम कार्यालय में पहुंचा उसे ठगी के बारे में जानकारी हो पाई। यहां पता चला कि कॉल लेटर फर्जी हैं। पीड़ित ने आरोपियों को कॉल कर इस मामले की शिकायत की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने ट्वीट में एसएसपी को भी टैग किया है। एसएसपी ओर से पीड़ित से कहा गया है कि वह संबंधित थाने में इस मामले में लिखित शिकायत दें। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed