{"_id":"660f15af6fd860db4f0104ca","slug":"fraud-of-3-lakhs-from-two-friends-in-the-name-of-getting-job-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-375670-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर दो दोस्तों से तीन लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर दो दोस्तों से तीन लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाले दो दोस्तों से विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मूंढापांडे क्षेत्र अफजलपुर निवासी फरमान ने बताया कि वह कार मैकेनिक है और उसका साथी नुसरत अली कारपेंटर है। फरमान ने बताया कि मुनीमपुर निवासी हफिज मुजीब ने डिडौली के चौकी दारान जोया निवासी शहजाद से मिलवाया था। आरोपी मुजीब ने बताया था कि शहजाद आर्माेनिया में नौकरी लगवाने का काम करता है। इसके बाद आरेापियों ने फरमान से 1 लाख 40 हजार रुपये और उसके साथी नुसरत अली से 1 लाख 68 हजार रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने दोनों को आर्माेनिया भेज भी दिया, लेकिन वहां दोनों को कोई काम नहीं मिला। बाद में दोनों पीड़ित किसी तरह एक लाख रुपये और खर्च करके वहां से वापस अपने घर लौटे। मूंढापांडे शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हाफिज मुजीब और शहजाद के खिलाफ केस दर्ज किया किया गया है।