{"_id":"5dae19978ebc3e93ce4fc2d0","slug":"fraud-in-amount-doubeling-city-news-mbd3266352119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी, केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी करने के मामले में दंपती के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित हिमगिरि कालोनी निवासी भूमिका शर्मा ने पुलिस को बताया कि कांशीराम नगर में रहने वाले विजय यादव और उसकी पत्नी परमाला पूर्व में पड़ोसी होेने के कारण उनके परिचित हैं। वादी के अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह का आरोप है कि परमाला ने भूमिका को बताया कि विजय ने एक संस्था खोली है, जिसमें रकम जमा की जाए तो 15 माह में दोगुना रकम वापस मिलेगी। भूमिका ने एक लाख 12 हजार रुपये जमा किए लेकिन जुलाई माह में समय पूरा होने पर रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि रकम मांगने पर विजय और परमाला ने धमकी दी। इस मामले में तीन दिन पहले शिकायत की गई। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि पुलिस ने विजय यादव और उसकी पत्नी परमाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।